कदौरा। कस्बा के मोहल्ला बमहौरी निवासी कैलाशिया उम्र 72 वर्ष की बीमारी से गुरुवार को मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार करने के लिए लोग शमशान घाट गए थे। तभी अचानक शमशान घाट के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया और उससे निकली चिंगारी से मरघट में आग लग गई।
आग की लपटें देख, अंतिम संस्कार करने गए लोगों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग अपनी जान बचकर भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बाद में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। (संवाद)