हाईवे किनारे बसे मोतीनगर में शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट से कच्चे घर में आग लग गई। इससे लगभग पचास हजार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो बकरियां भी झुलस गई।
उधर ग्राम उसरगांव में भी लगी आग से कच्ची झोपड़ी जल गई। इसमें गृहस्थी का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया।
मोती नगर में ज्वाला प्रसाद के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग से देखते ही देखते पूरा घर जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन लपटों में कुछ भी नहीं बचा। यहां तक कि बाड़े में बंधी दो बकरियां भी झुलस गईं। दोनों जगहों पर फायर ब्रिगेड ने जाकर आग पर काबू पाया। आग की घटनाओं की सूचना पर बीजेपी नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।