फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीकेज होने से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। घर में खाना बनाते समय अचानक गैैैस सिलिंडर में आग लग गई । आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों को सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि कोटरा के मोहल्ला तालपुरा निवासी बली खलीफा की पत्नी शबाना बेेगम शाम के वक्त परिजनों के लिए खाना बना रही थी तभी अचानक सिलिंडर में लीकेज होने की वजह से आग लग गई। आग लगते ही साथ घर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग लगते देख सबसे पहले घर के लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया वहीं मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलिंडर से लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें