फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई दुकानदार के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मुख्य मार्ग पर सागर चौकी तिराहा स्थिति मिठाई दुकानदार के घर में सोमवार दोपहर लीकेज सिलिंडर से आग लग गई। आग की चपेट में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्थी बचाने के चक्कर में मिठाई विक्रेता और एक किशोरी मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सागर चौकी तिराहे पर बलवान राठौर की मिठाई की दुकान है। ठीक बगल में उनका भाई जय सिंह परचून की दुकान किए हुए है। इन दोनों दुकानों के ठीक ऊपर उनके घर भी हैं। सोमवार को ऊपर घर में मिठाई बनाई जा रही थी। दोपहर लगभग 12:45 बजे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे घर में धुएं का गुबार फैल गया। घर में मौजूद बलवान अपनी 14 वर्षीय बच्ची शिवांगी को बचाने में झुलस गए। दोनों को निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। आग की सूचना पर कोंच फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ी से बात नहीं बनी तो उरई व जालौन से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

सीएफओ रामराजा यादव के निर्देशन में आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ। दमकल कर्मियों ने बाहर से सीढ़ी लगाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया।
रोकी गई आवाजाही, लगा जाम
भीषण आग को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने घर के सामने से वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी। मुख्य रास्ता होने की वजह से कई जगह जाम लग गया। वाहन गलियों से होकर निकाले गए। बताया जा रहा है कि घर में 4-5 गैस से भरे सिलेंडर रखे थे। इसके अलावा करीब 700 लीटर ज्वलनशील तेल भी रखा था, जिसकी वजह से आग भड़कती रही।
भाजयुमो नेता को लगा करंट, झुलसा
कोंच। आग के दौरान विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आई। दमकल के आग बुझाने के बाद घर के अंदर बचा गृहस्थी का सामान समेटने के लिए कई लोग ऊपर चढ़े। इस दौरान पटेल नगर निवासी भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दरअसल, महेंद्र जब ऊपर से सामान फेंक रहा थे, तभी बिना बताए बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। हाथ में गीली साड़ी पकड़े होने से महेंद्र को करंट लग गया। उसे उपचार हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मिठाई विक्रेता ने इसकी शिकायत भी पुलिस में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें