फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव निवासी भूरा (30) सोमवार की शाम बाइक से डीजल लेने आया था। लौटते समय नगवा डेरा निवासी पट्टू (45) मिल गया तो उसे भी बाइक पर बैठा लिया। चिरैया नाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पट्टू की मौत हो गई। जबकि भूरा का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पट्टू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा और बेटी है। बेटा कमल गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। मौत से पत्नी छोटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें