फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में लगी आग, 12 मवेशी मरे

Wed, 22 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। मच्छर भगाने के लिए किए गए धुएं से सोमवार की देर रात जानवराें के बाड़ा में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 12 मवेशियाें की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।      माधौगढ़ थाना के गांव हमीरपुरा निवासी कुंअर पाल की पत्नी गोविंदी ने सोमवार की रात जानवराें को मच्छरों से बचाने के लिए बाडे़ में धुआं किया। इससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक भैंस, एक पड़िया, छह बकरियां व उनके चार बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  रामपुरा थाना के गांव जगम्मनपुर में भी जानवराें के बाडे़ में आग लग गई। इससे कल्लू के दो मवेशियाें की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें