उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर शार्ट सर्किट के चलते डंपर आग का गोला बन गया। चालक व खलासी ने किसी तरह डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे का एक लोन 30 मिनट तक बंद रहा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव के पास हाईवे पर मंगलवार को झांसी की तरफ डंपर जा रहा था। तभी अचानक बोनट में शार्ट सर्किट के साथ अचानक धुआं निकलने लगा। यह देख डंपर चालक आटा, पिपरायां गांव निवासी उदय भान ने हाईवे किनारे डंपर रोक दिया।
खलासी के साथ कूद कर जैसे ही नीचे आए अचानक पूरे डंपर से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। चालक ने बताया कि ट्रक दीपक यादव का है। इस दौरान हाईवे पर एक लेन बंद होने से आवागमन दूसरे लेने से होता रहा। वाहन सवार रुककर आग का गोला बने डंपर को देखते रहे।