फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से धोखाधड़ी कर प्लाट के नाम पर लाखों रुपये हड़पे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विधवा महिला को उरई के झांसी रोड पर प्लाट बेचने के नाम पर प्रापर्टीडीलरों ने 8.5 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद किसी दूसरे ग्राहक को प्लाट 16 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद 13 लाख में समझौता होने के बाद भी अब तक सिर्फ छह लाख रुपये ही लौटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी भवानी देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जालौन निवासी फ्रीडम इंडिया लिमिटेड कंपनी के एमडी इसरार अहमद, चुर्खी बाइपास उरई निवासी हरेंद्र बाथम, हड्डी मिल निवासी नौैसे खान, पटेल नगर निवासी अनवर खान, चौरसी निवासी शरद कुमार, बैरई निवासी रज्जन सिंह, दहगुंवा निवासी वीरपाल से प्लाट का सौदा हुआ था।
वर्ष 2018 में आरोपियों को 8.5 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और प्लाट किसी अन्य को बेच दिया। पुलिस के शिकायत की तो आरोपी ब्याज समेत 13 लाख रुपये देने को राजी हो गए। चेक दी, जो बाउंस हो गई। इसके बाद सिर्फ सात लाख रुपये ही वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें