फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशाला के अंदर लगी आग, डेढ़ सौ मवेशी बाल-बाल बचे

Sun, 03 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। अकबरपुर मढ़ैया स्थित गोशाला में शनिवार को गोबर के ढेर में आग लग गई। आग ने गोशाला परिसर में रखे गोबर के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। इससे गोशाला के 150 मवेशी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




प्रधान गोपाल यादव ने बताया कि गोशाला में करीब डेढ़ सौ मवेशी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि गोबर के ढेर के पास ही भूसा भी रखा था, जिसका कुछ हिस्सा आग की चपेट में आकर जल गया।

प्रधान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गोशाला में बिजली कनेक्शन के लिए दो बार एस्टीमेट बनवाकर पैसा भी जमा किया जा चुका है, लेकिन अब तक तार नहीं डाले गए हैं। बिजली व्यवस्था न होने से पानी और हरे चारे की समुचित व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सौर ऊर्जा प्लेटों के सहारे समर चलाई जा रही है, जिससे सीमित मात्रा में ही पानी उपलब्ध हो पाता है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला में गोबर के ढेर में आग लगी थी, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि मवेशी पूरी तरह सुरक्षित हैं और भूसे को भी अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें