उरई। बंगरा कस्बा स्थित घड़ी चश्में की दुकान में आग लग गई। देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा कस्बा स्थित बाजार में कनीज खां की घड़ी-चश्मे की दुकान है। बुधवार को वह दुकान बंदकर घर चला गया। तभी कुछ देर बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई। जब वह पहुंचा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा उसका पूरा सामान जलकर राख हो गया। कनीज ने बताया कि उसका करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।