कोंच। ग्राम कैलिया में पिछले दिनों पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कैलिया थानाक्षेत्र के ग्राम कैलिया निवासी चंद्रपाल सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 21 जनवरी की रात गांव स्थित माता मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने उसका बड़ा भाई इंद्रपाल सिंह गया था। यहां पर पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने भाई के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। किसी तरह से भाई भागकर घर आया और घटना की जानकारी दी।
कुछ देर बाद वह अपने बेटे मोहित और भाई इंद्रपाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और विरोध जताया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसके बेटे और भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उदयवीर, करणवीर, सत्यवीर, तेजवीर, अमर, अजीत, शुभ प्रताप, विश्व प्रताप निवासी कैलिया के खिलाफ जानलेवा हमला करने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।