फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने पर बेटे-बहू समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां की जमीन को बेच दिया। पुलिस से शिकायत की तो उसने भी नहीं सुनी। अब न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी महारानी उर्फ महादेवी ने बताया कि उनके पुत्र रामप्रकाश ने अपनी पत्नी कुसुम व पुत्र जितेंद्र सिंह, रामप्रकाश व साथी पंकज झांसी, पवन सिकरीराजा, रामप्रकाश खंडेराव के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी कर दी। महिला का आरोप है कि बेटे ने फर्जी कागजात तैयार करके उनकी लौना मौजा में स्थित 1.392 हेक्टेयर जमीन का बैनामा करा लिया है। धोखाधड़ी करने के मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की पर उसने भी न सुनी।
तब महारानी उर्फ महादेवी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को पुत्र, पुत्रवधू व नाती समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें