फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर खंड शिक्षा अधिकारी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर एक से पांच तक के कालपी में रिटर्निंग ऑफिसर और खंड शिक्षा अधिकारी कदौरा अंकित सिंह के गैरहाजिर रहने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिटर्निंग ऑफिसर के रुप में बुधवार को उनकी ड्यूटी नामांकन व स्क्रूटनी के कार्य में लगाई गई थी लेकिन वह नदारद रहे। फोन पर सूचना देने के बाद भी लापरवाही बरतते हुए उपस्थित नहीं हुए। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 134 का उल्लंघन कर खंडशिक्षा अधिकारी ने सशक्त पदीय कर्तव्यों को भंग किया गया हैं। इनके अनुपस्थित रहने पर निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ है, जो घोर लापरवाही है। जांच में पता चला है कि बीडीओ जानबूझकर फोन बंद कर गायब हो गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकाय सामान्य जिलाधिकारी के निर्देश पर कालपी के तहसीलदार सुशील कुमार ने रिटर्निंग ऑफिसर, खंड शिक्षा अधिकारी कदौरा अंकित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि चुनाव दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें