फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 18 कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। महेवा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अश्वनी सिंह ने पंचायत चुनाव में बिना सूचना के ड्यूटी पर न आने वाले 18 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कालपी कोतवाली में तहरीर दी है। बीडीओ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कोंच इंडियन बैंक शाखा के कैशियर जय सिंह सहित 18 कर्मियों ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। कोतवाली के मुख्य इंस्पेक्टर आर के सिंह ने बताया कि सभी 18 कर्मियों के खिलाफ 134 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 26 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान था। 25 अप्रैल को महेबा ब्लाक में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को कालपी गल्ला मंडी पहुंचना था। बीडीओ अश्वनी सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मतदान ड्यूटी में लगे 18 कर्मियों जय सिंह, हितेंद्र सिंह, कमलेश कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, शरद, पीयूष, सुबोध द्विवेदी, शिवकली, सोमा खरे, स्नेहलता, गणेश प्रसाद, सुल्तान सिंह, तौसीफ अली, सुबोध सिंह, कैलाश चंद्र, राकेश वर्मा, आनंद कुमार, अशोक वर्मा आदि ने मतदान ड्यूटी नहीं की। इतना ही नहीं घोर लापरवाही बरतते हुए कोई सूचना भी नहीं दी और न ही किसी अधिकारी से कोई संपर्क किया। कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सभी 18 कर्मियों के खिलाफ 134 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफ आईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें