फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सप्लाई रोकने वाली एजेंसी पर एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
मडिकल कालेज का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोविड संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति जानने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। जहां उन्हें ऑक्सीजन की कमी मिली। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ डी नाथ ने बताया कि ऑक्सीजन सेंटर में झांसी की गौरी एजेंसी से सप्लाई आती है। एजेंसी से बीते एक सप्ताह से सप्लाई रुकी है। इसी से सेंटर में किल्लत हो रही है। इस पर डीएम ने तत्काल ही एजेंसी के प्रोपराइटर से फोन पर बात की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ऑक्सीजन की खपत एकदम से बढ़ गई है। उधर, झांसी से आने वाली सप्लाई भी करीब एक सप्ताह से रुकी है। ऐसे में मेडिकल कालेज के सामने ऑक्सीजन की कमी की समस्या खड़ी होने लगी है। प्रबंधन दूसरे स्थानों से ऑक्सीजन मंगाकर मरीजों को जैसे-तैसे उपलब्ध करा रहा हैं। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो, इससे पहले ही प्रबंधन ने मामले से डीएम को भी अवगत कराया। इस पर डीएम ने गुरुवार को न सिर्फ ऑक्सीजन सेंटर का ही निरीक्षण किया बल्कि कोविड मरीजों से बातचीत भी की।
डीएम का कहना है कि किसी भी सूरत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रत्येक जरूरतमंद को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल कालेज के डॉ प्रशांत ने बताया कि वर्तमान में करीब 195 कोविड मरीज भर्ती हैं। इनके लिए 450 बड़े और 125 छोटे सिंलिडर उपलब्ध हैं। इनकी रिफलिंग कराई जाती है। इस वक्त 50 से 60 मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इसका इंतजाम किया जा रहा है। फिलहाल तीस ऑक्सीजन के भरे सिलिंडर उपलब्ध हैं लेकिन किल्लत को देखते हुए दो मरीज मेडिकल कालेज से चले भी गए हैं। यह भी जानकारी दी गई है कि 90 ऑक्सीजन सिलिंडर झांसी और 25-25 कानपुर व हमीरपुर से मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस व पीआरडी की निगरानी में आएगी गाड़ी
डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर लाने वाली गाड़ियों के साथ पुलिस व पीआरडी के जवान भी रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस की गाडिय़ों में जीपीएस लगी हो, ताकि प्रशासन भी उन पर लगातार नजर रख सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि कोविड सैंपलिंग की जांच के लिए यदि मेडिकल टीम के साथ कोई भी अभद्रता या पथराव करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने ं मेडिकल टीम के साथ पुलिस पार्टी भी मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें