रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बक्साह निवासी रामबेटी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह नवंबर को पड़ोसी शिवकुमार रंजिश के चलते गालियां दे रहा था। विरोध करने पर आरोपी, उसके बेटे राहुल, पंकज, दुष्यंत, भतीजे प्रमोद, वीरेंद्र, पौत्र वैभव लाठी-डंडा व सरिया लेकर घर में घुस आए और सास कलावती को पीटने लगे। बचाने पहुंचे ससुर हनुमंत, पति नारायण को भी पीट दिया। आरोपियों ने परिजन को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)