फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाबा पनाह गीर साहब के उर्स में गूंजे कव्वाली के तराने

विज्ञापन
फोटो- 20 कव्वाली प्रस्तुत करते कव्वाल। संवाद
विज्ञापन
कोटरा। कस्बे के बस स्टैंड स्थित हजरत सैयद बली पनाह गीर बाबा साहब की दरगाह पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास और हाजी नवाब कादरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान दरगाह पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटी और कव्वाली के कार्यक्रम ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। उर्स के दौरान दिल्ली से आए कव्वाल जुबेर नईम अजमेरी और कव्वाली गायिका गीता चिश्तिया के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जुबेर नईम अजमेरी ने नबी की शान में कलाम पेश कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। वहीं गीता चिश्तिया ने अपनी आवाज में नबी की शान में कव्वाली पेश कर खूब दाद हासिल की। देर तक चले इस मुकाबले में श्रोताओं ने तालियों के साथ दोनों कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर शंभू दयाल बाबूजी, मूलचंद बुधौलिया, गुड्डू खान, याफरुन खान, मोहम्मद हसीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संचालन अनीश व आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष भूपेंद्र खेवरिया ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें