फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति समेत पांच पर हत्या और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। करीब दो माह पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दस्तमपुर निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता का कहना है कि वह कई बार बेटी को समझाकर ससुराल भेजते रहे।

आरोप है कि करीब चार साल पहले बेटी होने के बाद मीनाक्षी की प्रताड़ना और बढ़ गई। इस पर उन्होंने दामाद को 50 हजार रुपये भी दिए थे और बेटी को परेशान न करने की बात कही थी। शादी में मध्यस्थता कराने वाले चाचा ने भी ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद बेटी को मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


वीर सिंह के मुताबिक, बीती 24 सितंबर को उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की है। न्याय की मांग को लेकर उन्होंने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति मनोज, सास पुतली बाई, चाचा ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें