उरई। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकोना गांव निवासी सुमित तिवारी (25) प्रयत्न फाइनेंस में ब्रांच मैनेजर थे। उनकी तैनाती कुठौंद में थी। शनिवार की शाम ड्यूटी के बाद मकर संक्रांति मनाने बाइक से गांव जा रहे थे। डकोर क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमित की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। (संवाद)