फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई

Sun, 29 Nov 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो: 34 मृतक ओमप्रकाश खरे की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलायां निवासी लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश खरे का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया। शनिवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार मनोज कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। ओमप्रकाश खरे का जन्म वर्ष 1942 में हुआ था। वह बंदी के रूप में करीब एक वर्ष तक जेल में निरुद्ध रहे। उनके साथ जयनारायण, बाबूराम एमकाम और बिलायां निवासी चंदूलाल मास्टर भी जेल में बंद रहे थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर दिया था।
उधर, मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजकुमार ने दी। वह अपने पीछे पत्नी सुशीला, पुत्र राजकुमार, सुधीर कुमार, बार संघ के महासचिव पंकज खरे और विवाहित पुत्री किरन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें