फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गृहकर भी भरें आनलाइन

Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका शहरवासियों को गृहकर भरने के लिए आनलाइन सुविधा देने जा रही है। यह सुविधा शहर वासियों को अप्रैल से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सुविधा से शहर वासी बैंक से भी गृह कर भर सकेंगे। शहर वासियों को गृह कर जमा करने के लिए नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका गृह
विज्ञापन


कर जमा करने की सुविधा आनलाइन करने जा रही है। इस सुविधा का लाभ अप्रैल माह से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी पालिका ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। इस व्यवस्था के तहत व्यक्ति आनलाइन गृह कर जमा करने पर मकान नंबर डालने पर मकान मालिक की पूरी डिटेल आ जाएगी। इसके अलावा कब तक का गृह कर बकाया है और कब

तक का जमा करना है ये सब व्यवस्थाएं आनलाइन हो जाएंगी।  मालूम हो कि इस समय शहर में 28,526 मकान पंजीकृत है जिनसे लगभग 29 लाख 53 हजार रुपये वार्षिक गृह कर वसूला जाता है। इसके लिए नगर पालिका का कर्मचारी
विज्ञापन


भी घर घर जाकर वसूली करता है। आनलाइन व्यवस्था से घर घर जाने की भी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। आनलाइन व्यवस्था से गृहकर जमा करने में लापरवाही बरतने पर मकान मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी गृहकर जमा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
नगर पालिका में पंजीकृत सभी मकानों का व्यौरा आनलाइन कर लिया गया है। जल्द ही गृहकर की प्रक्रिया आनलाइन कर ली जाएगी। जिससे शहर वासी अपना गृह कर आनलाइन भी भर सकेंगे। यदि वह चाहें तो बैंक से भी गृहकर जमा किया जा सकता है। - रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन

                                       नगर पालिका उरई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें