फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जीआईसी में छात्रों के बीच मारपीट, एक घायल

Sun, 24 Dec 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जीआईसी इंटर काॅलेज में दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र की टीसी काटकर उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी दिलदार अहमद का 16 वर्षीय पुत्र समीर शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में कक्षा सात का छात्र है। वह अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। तभी उसका कक्षा नौ में पढ़ने वाले एक छात्र से विवाद हो गया। जिस पर दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख शिक्षकों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक छात्र ने समीर के सिर में पटिया मार दी। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी छात्र की टीसी काट दी गई है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें