कर्मचारी महांसघ के अधिवेशन में मौजूद कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रविशंकर अवस्थी को जिलाध्यक्ष और मुन्नीलाल को जिला मंत्री निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सबसे पहले कर्मचारियों की
समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हितों के लिए महासंघ ने हमेशा संघर्ष किया है। यही वजह है कि कई मुद्दों पर सत्य की जीत हुई। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ जब भी अन्याय हुआ, पूरा महासंघ साथ में खड़ा रहा। इसके अलावा संगठन के अन्य
पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती और समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। दूसरे सत्र में निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें रविशंकर अवस्थी को जिलाध्यक्ष, मुन्नीलाल को जिला मंत्री, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, राजू खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज गुबरेले कार्यवाहक अध्यक्ष, रामगोपाल
राजपूत संगठन मंत्री, संतोष कुमार प्रचार मंत्री, निरंजन मेट आडीटर श्याम सुंदर कुशवाहा संयुक्त मंत्री, वीरेंद्र पाल उपमंत्री बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 14 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर अमित कुमार, अली मुहम्मद, हरीमोहन निरंजन, नरेश कुमार परिहार आदि मौजूद रहे।