फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मंगलवार की रात देवनगर चौराहे पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहा नगर का अतिव्यस्ततम चौराहा है। यहां से अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय वाहनों का आवागमन होता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे देवनगर चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के दो गुटों में अचानक किसी बात को लेकर गाली, गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों गुटों के छात्र मौके से भाग निकले थे। दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें