फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Wed, 31 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बुखार से पीड़ित मां-बेटी की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर बेटी की मौत हो गई। जबकि मां को चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ओझा निवासी महावीर गुप्ता की 8 वर्षीय बेटी राधिका व उसकी मां संध्या देवी (48) करीब तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती कराया गया। मंगलवार को सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई हैं।

इसके बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात राधिका की मौत हो गई। जबकि मां की भी हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, डेंगू से राधिका की मौत हुई है। जिसके चलते मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने मोहल्ले में आकर निरीक्षण किया तथा दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि राधिका व उसकी मां की डेंगू की जांच की गई थी। लेकिन उनमें डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें