फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: त्योहार स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई से गोरखपुर व गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संचालन की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे ट्रेन में गुजारने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ से कानपुर गंगापुर व पामा स्टेशन तक ऑटोमेटिक सिग्नल के काम के चलते मंगलवार को झांसी-कानपुर रेलखंड पर गोरखपुर की ओर से आने वाली दो ट्रेनों को रोककर चलाया गया। दरभंगा से यशवंतपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (05541) निर्धारित समय से 8 घंटा 22 मिनट देरी से आई। छपरा से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (05095) सात घंटा 45 मिनट देरी से आई। मुंबई से छपरा की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (05090) पांच घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची।
बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12521) निर्धारित समय से तीन घंटा 24 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12597) को लखनऊ से कानपुर गंगापुर के बीच एक घंटा 20 मिनट रोककर संचालित किया गया। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) को लखनऊ से गंगा पुल के बीच 45 मिनट विलंबित करके संचालित किया गया।
विज्ञापन

पुणे से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01481) निर्धारित समय से पौने दो घंटा देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल (11124) सवा घंटा देरी से पहुंची। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि त्योहार स्पेशल के अलावा दैनिक ट्रेनों के संचालन का ध्यान दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें