फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: त्योहार स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी, उरई में भी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे गोरखपुर और हडपसर के बीच दैनिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 16 अक्तूबर से 17 नवंबर तक संचालित होगी और कुल 32 फेरे लगाएगी। इससे उरई सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हडपसर से ट्रेन नंबर 01415 चलेगी, जो सुबह 6:10 बजे उरई पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से ट्रेन नंबर 01416 संचालित होगी, जो रात 1:58 बजे उरई आएगी। यह ट्रेन हडपसर, दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। त्योहार के दौरान इस विशेष सेवा से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें