फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दूसरे जिले भेज रहे थे खाद, दो दुकानों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। किसान समृद्धि केंद्र, कोंच और श्रीराम इंटरप्राइजेज, जालौन में पाया गया कि यहां से दूसरे जिलों को खाद भेजी जा रही है। इस पर दोनों दुकानों के संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संबंधित विक्रेताओं ने कृषकों को उनकी जोत से अधिक मात्रा में उर्वरक बेचा। इतना ही नहीं, अन्य जिले के किसानों को भी यहां से उर्वरक की आपूर्ति की गई। पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक भौतिक रूप से प्रतिष्ठान पर उपलब्ध नहीं मिला। इससे उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन साबित हुआ।
इन गड़बड़ियों पर जिला प्रशासन ने कठोर रुख अपनाते हुए दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और उर्वरक परिसंचलन नियंत्रण आदेश 1973 का उल्लंघन मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी और कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई विक्रेता इस तरह की अनियमितता करता पाया गया तो उसके विरुद्ध और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें