फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खराब अल्ट्रासाउंड मशीन हुई ठीक, महिला मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला महिला अस्पताल की खराब अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई और इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड भी शुरू हो गए हैं। इससे महिला मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की पुरानी मशीन 20 सितंबर को काम करते करते अचानक बंद हो गई थी। इसकी शिकायत अल्ट्रासाउंड मशीन को मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के इंजीनियरों को दी गई थी। करीब एक हफ्ते तक मशीन खराब होने के कारण गर्भवती व अन्य महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा था या फिर निजी सेंटरों पर जाकर ज्यादा दामों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था। इससे महिलाओं को दिक्कत हो रही थीं। इस समस्या को अमर उजाला ने 26 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था। जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ.एसके पाल का कहना है कि कंपनी के इंजीनियरों ने आकर मशीन ठीक कर दी है। सोमवार से अल्ट्रासाउंड भी शुरू हो गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें