फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन में फाल्ट, चार घंटे गुल रही 14 गांवों की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सोमवार को दोपहर हुई हल्की बारिश लोगों के लिए गर्मी से कुछ राहत लेकर आई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बारिश के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन में तकनीकी फाल्ट आ गया। इससे आटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 14 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग को फाल्ट की लोकेशन पता कर उसको ठीक किया। चार घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। बिजलीघर से जुड़े गांवों में चमारी, पिपरायां, भभुआ, संदी, जोरखेरा, तगारेपुर, पांडेयपुर सहित कुल 14 गांव शामिल हैं। जेई ब्रजेंद्र पाल ने बताया कि बारिश से 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। फाल्ट को खोजकर ठीक कराकर बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें