फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का हत्यारोपी बेटा कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी अरविंद पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने चार दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का कहना है। कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सिकन्ना गांव निवासी संतराम दोहरे (65) की बीती 19 अप्रैल की रात 10 बजे पारवारिक विवाद के चलते उसके मझले बेटे अरविंद ने उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े पुत्र गोविंद की तहरीर पर सिरसाकलार थाना में अरविंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली की आरोपी न्यामतपुर के पास खेतों में छिपा है। पुलिस ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अरविंद को पकड़ लिया। पुलिस ने गांव के कुएं के पास छिपाई गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता संतराम बनारस में रहकर पानीपूरी का धंधा करते थे। और कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। वह गांव में ही अलग रहने वाले भाई गोविंद को पैसे देते थे इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें