फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेटे के जन्मदिन का सामान लेने आए पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बेटे के जन्मदिन के लिए सामान लेने आए पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपनी पत्नी, बच्चे व साले सलहज के साथ बाजार में सामान खरीदने आया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (35) के बेटे मयंक (9) का मंगलवार को जन्मदिन था। इसलिए सुरेंद्र पत्नी रामलली व मयंक को साथ लेकर बाइक से सामान लेने कोंच आया हुआ था। वहीं, भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए सेरसा निवासी सुरेंद्र का साला प्रवेश कुशवाहा अपनी पत्नी प्रियंका को साथ लेकर अपनी बाइक से कोंच आया हुआ था।
मंगलवार की देर शाम खरीदारी करने के बाद सुरेंद्र व साला प्रवेश सागर चौकी तिराहे पर हथठेले पर मोमोस खा रहे थे। मोमोस खाने के बाद सुरेंद्र अपनी बाइक पर बैठकर बाइक स्टार्ट कर रहा था। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्ची अनुष्का, जानवी व नेहा तथा एक बेटा मयंक हैं। वह मजदूरी करता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें