फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेटे का इलाज कराने जा रहे पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बीमार बच्चे का इलाज कराने जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट करने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अब सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी धर्मेंद्र दोहरे ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 31 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने कार और बाइक खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया। धर्मेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके की ओर आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना में उसे चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि उसने एक जून को कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें