फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध कब्जे हटवाए, दुकानदारों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर के मुख्य मार्ग पर एसडीएम व सीओ राहुल पांडे की अगुवाई में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध कब्जे हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्त्रत्त् तहसील पावर हाउस से लेकर चंदकुआं चौराहे के बीच स्थित दुकानों एवं मकानों के बाहर, नाली पर चबूतरे, तख्त, बेंच डालकर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों ने हथौड़े व सरिया चलाकर नाली व चबूतरों के करीब एक दर्जन कच्चे पक्के अवैध कब्जे तोड़े।
कई दुकानदारों ने खुद ही कब्जे हटा लिए। एसडीएम ने कब्जेदारों को चेताया है कि दो दिनों के भीतर स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटा लें, वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन के तेवरों से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मार्ग पर अवैध कब्जों के कारण ही पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी कई शिकायतें पुलिस और प्रशासन से की जा चुकी हैं। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों के अलावा कोतवाली का भी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें