करवा चौथ पर पत्नी प्रीति अपने पति धर्मेंद्र को हेलमेट उपहार में देकर ईश्वर से लंबी आयु की कामना क?
- फोटो : ORAI
उरई/कोंच/जालौन। सुहागिन महिलाओं द्वारा पतियों की दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला पर्व करवा चौथ पूरी आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के साथ दिन भर व्रत रखा और शाम को चंद्र दर्शन के साथ पति परमेश्वर के दर्शन कर व्रत तोड़ा। करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिनें सवेरे से ही व्रत की तैयारियों में जुट गई थीं और पूरे दिन उन्होंने व्रत रखकर अनुष्ठान किया।
सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पर्व आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। पूरे दिन निर्जला रहकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरी आस्था व विश्वास से रखा। महिलाओं ने गौरी गणेश की प्रतिमा रखकर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद श्रृंगार करके भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। चंद्रोदय के साथ ही महिलाओं ने आंखों के सामने चलनी लगाकर चंद्रमा के दर्शन किए। उन्हें जल दिया व आरती उतारी। चंद्रमा के दर्शन व पूजन के बाद महिलाओं ने अपने पति व परिवार के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पति ने भी अपने हाथों से पत्नी को पानी व मिठाई खिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया। परिवार के लोगों ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर पटाखे चलाए।
पति को हेलमेट किया भेंट
जालौन। आज हाइटेक युग में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाले मोबाइल फोन की बिक्री भी करवाचौथ पर खूब हुई। कुछ महिलाओं ने अपने पतियों को हेलमेट भी उपहार में दिए। पतियों ने जहां करवाचौथ पर अपनी पत्नियों को साड़ियों आदि का तोहफा भेंट कर परंपरा का निर्वाह किया। कुछ लोगों ने तो स्मार्ट फोन व ज्वैलरी आदि देकर भी पत्नियों को खुश किया।
पूजा करने के बाद ली सेल्फी
उरई। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा। शाम को चांद निकलने पर तैयार होकर चांद के साथ पति की पूजा की। इसके बाद उनके साथ सेल्फी भी ली।
उरई में छलनी से चांद देखतीं सुहागिनें- फोटो : ORAI
करवा चौथ पर पत्नी भावना के साथ सेल्फी लेते अंकित द्विवेदी- फोटो : ORAI
करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं- फोटो : ORAI
छलनी से पतियों का दर्शन करती सुहागिने- फोटो : ORAI