फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो - 08 मृतक छोटे निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
विज्ञापन
कदौरा। इकौना गांव में किसान खेत में अचेत अवस्था में मिला। गंभीर हालत होने पर हमीरपुर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी छोटे निषाद (46) सोमवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों ने बताया कि जानकारी मिली कि वह खेत में अचेतावस्था में पड़े हैं। इस पर परिजन उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिजनों का भरण पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, किसान की मौत से पत्नी ज्ञानश्री सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें