मृतक किसान हरिशंकर की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
कदौरा। चंदरसी गांव में मटर फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग रात में ही अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी किसान हरिशंकर (44) पुत्र रामेश्वर गुरुवार शाम को खेत में मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। बेटों नीतू सिंह और रवि ने बताया कि रात में ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ने लगी।
इससे करीब एक बजे घर आ गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर आए, जहां मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। फरवरी में बेटी की शादी होनी है।
ग्राम प्रधान राम कुमार ने बताया कि अधिकारियों और लेखपाल को सूचना दे दी गई है लेकिन शाम तक कोई किसान के घर नहीं पहुंचा। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।