सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के गांव लौना निवासी 55 वर्षीय किसान वीर सिंह को सोमवार सुबह खेतों की ओर पैदल जाते समय तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले न्यामतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद चोट ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। घायल के भतीजे मनीष ने बताया कि जिस लोडर से टक्कर हुई है, वह दूध लादकर ले जाने वाला वाहन बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)