फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूटी सवार किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खेत से लौट रहे स्कूटी सवार किसान को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाला चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी किसान कृष्णानंद (68) बृहस्पतिवार को स्कूटी से अपने लौना रोड स्थित खेत पर गया था। देर शाम जब वह घर लौट रहा था, तभी खर्रा मोड़ के पास बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें