फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक प्रताप पाल उर्फ भगतजी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किसान पास खड़े ई-रिक्शे से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों ने किसान को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। किसान खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी प्रताप पाल उर्फ भगतजी (65) शनिवार की शाम खेत पर गए थे। रात में जब वह लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास के पास पहुंची कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह पास खड़े ई-रिक्शे से टकराकर सिर के बल टकराकर सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाए होने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। किसान की मौत से पत्नी दुजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें