उरई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक व भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने चौधरी चरण सिंह को किसान मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों की भलाई के लिए कई काम किए। वह जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य भगवान स्वरुप, संदीप निरंजन, रामप्रकाश, दिनेश, राजेंद्र निरंजन, मुकेश निरंजन, प्रदीप मिश्रा, अंजू चौहान, अनीता पचौरी आदि मौजूद रहे।
सपा के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री नारायण दास अहिरवार, महेश विश्वकर्मा, रश्मि पाल, कुसुम सक्सेना, जीवन बाल्मीकि, जमालुद्दीन पप्पू, वीरेंद्र यादव, रामरतन प्रजापति, महेश शिरोमणि आदि रहे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाकर उन्हें याद किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन शिवहरे ध्रुव, मनोज बुधौलिया, लियाकत अली, रवि सिंह, संजीव कुमार,आशीष परिहार, विशाल चौधरी, शिवकुमार पांचाल आदि मौजूद रहे।