माधौगढ़ के भीम नगर मोड़ पर किसान राजू पाल पर हथियारबंद बाइक सवारों ने हमला कर दाहिने हाथ की चार उंगलियां काट दीं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
माधौगढ़। भीम नगर मोड़ पर बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे किसान पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दाहिने हाथ की चार उंगलियां कट गईं। किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भगवान पुरा निवासी राजू पाल (51) बुधवार शाम भीम नगर के पास खेत देख कर बाइक से घर लौट रहे थे। भीम नगर मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में जा रहे लोडर चालक ने राजू की बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की। इससे राजू बाइक लेकर रोड के नीचे उतर पाया था कि हथियार से लैस बाइक सवारों ने राजू के सिर में वार कर दिया। इससे दाहिने हाथ की चारों उंगलियां कट गईं। राजू ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुन भीम नगर के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर राजू के पुत्र उदय सिंह व हल्का प्रभारी संतोष सिंह, पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उदय ने घायल राजू को सीएचसी में भर्ती कराया। दाहिने हाथ की उंगलियां कटी होने से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पुत्र उदय सिंह ने राघवेन्द्र सिंह भगवानपुरा, पं सतीश मींगनी, मिलन सिंह महाराजपुरा के खिलाफ तहरीर दे दी है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।