फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत की रखवाली करते समय मचान से गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा (जालौन)। चुर्खी थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गया किसान झपकी आने से मचान से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मुसमरिया गांव के किसान कल्लू सिंह (46) रविवार रात अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। रखवाली के लिए लकड़ी का मचान बना रखा है। रखवाली करते समय देर रात किसान की आंख लग गई।
इससे वह मचान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन खेत पर पहुंचे और किसान को मेडिकल कॉलेज लाए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

किसान की पत्नी आशा परिजनों ने बताया कि वह खेतीवाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी आशा देवी दृष्टिहीन हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें