जालौन। क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी अमरेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में बोई गई फसल की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई करते हुए किसी तरह पानी पड़ोसी किसान संजीव व कुलदीप के खेत में चला गया। इसे लेकर आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विषाक्त चारा खाने में पांच बकरियां मरीं
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम महिया खास निवासी राजकिशोर दोहरे व प्रमोद दोहरे ने बताया कि उनकी आजीविका का साधन बकरी पालन है। बकरी पालकर वह अपने और परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार की सुबह उनकी बकरियों गांव के बाहर खेतों में चरने के लिए गई थीं। खेत में चरने के दौरान विषाक्त चारा खाने से बकरियां मर गईं। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए मुआवजे की मांग की। (संवाद)