कदौरा। किराये के मकान में रह रहे युवक ने रविवार देर रात फांसी लगा जान दे दी। मकान मालिक ने सुबह युवक का शव लटकता देखा, तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कदौरा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अंकित विश्वकर्मा (22) शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में किराये के मकान में रहकर खिलौने बेचने का काम करता था। रविवार देर रात उसने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह गृृहस्वामी ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसके पिता की पांच माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अंकित दो भाईयों में छोटा था। उसकी मौत से बड़े भाई प्रशांत व मां लिली देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली नागेंद्र पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है।