फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरईः समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज फल सब्जी विक्रेता संघ

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सब्जी विक्रेता संघ के लोग एडीएम को ज्ञापन देने जाते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। फल और सब्जी व्यापार संघ ने गुरुवार को कालपी रोड स्थित विशिष्ट नवीन मंडी के सामने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर, दुकानों के किराये पर जीएसटी भुगतान व बिजली की समस्याओं को लेकर एडीएम प्रमिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इन्होंने कहा कि पहले भी अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। अभी तक समाधान नहीं हुआ।
फल और सब्जी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कांत रायकवार के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद, नसीर अहमद, मुकीम, आमिल, शमीम, अशोक कुमार, चुन्ना, भगवानदास, कयूम, अब्दुल शकूर, जयराम, अकील, यूनुस, महमूद, अब्दुल राइन, हाजी यूसुफ और मो. हामिद ने एडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि विशिष्ट मंडी कालपी रोड उरई के व्यापारियों की ओर से मंडी के सामने नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही है। इसे आज तक पूरा नहीं किया गया।
हाईवे पर स्पीड ब्रेकर न होने से दो वर्ष के अंदर दो लोगों की मंडी गेट के सामने मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हो चुके हैं। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मंडी में फल और सब्जी की थोक दुकानें है। इनकी 27 अगस्त को बिजली काट दी गई थी। बिजली न आने से व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। रात को लूटपाट की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें