फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिकायतों का हो रहा फर्जी निस्तारण, जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पालिका में बैठे अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। उन्हें समस्या के सही समाधान और आम जनता की मुसीबतों से सीधा सरोकार नहीं है। बस विभागीय कोरम पूरा करके जिम्मेदार खुश हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 10 के दो स्थानों में नाले की सफाई न होने पर जलभराव को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने एक महीने में कई शिकायतें मौखिक, लिखित व सीएम पोर्टल पर की हैं। अधिकारियों ने इन सभी शिकायतों का समाधान और निस्तारण मौके पर जाए बगैर ही कर दिया। जिम्मेदारों ने सीएम पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट भी लगा दी कि समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई महीनों से नाले की सफाई के लिए परेशान हो रहे हैं। मच्छरजनित रोग उत्पन्न हो रहे हैं। महीनों से सफाई व फॉगिंग नहीं हुई है।

मोहल्ला पाठकपुरा मैकेनिक नगर के गेट के पास लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के लिए सात साल तक परेशान हुए। तब जाकर दो महीने पहले आधा अधूरे नाले का निर्माण हुआ। उसको भी चालू नहीं किया गया। निर्माण के लिए पानी बंद कर दिया गया था। वह पानी अभी तक नहीं खोला गया। पानी उनके खाली प्लॉटों और घरों के आसपास भर रहा है। इससे घर निर्माण का काम नहीं हो पा रहा है। बीमारी भी फैल रही हैं।
विज्ञापन


पाठकपुरा ठडेश्वरी मंदिर पार्क के पास से नाला निकला हुआ है। लोगों ने बताया कि इसका निर्माण तो कई सालों से नहीं हुआ। कई बार मांग की जा चुकी है। पहले सफाई हो जाती थी। अब सफाई होना बंद हो गई। इससे गंदगी घरों के आसपास हो गई है। बदबू के कारण बाहर बैठ तक नहीं पाते हैं। रात को मच्छर बहुत काटते हैं। कई महीनों से इसकी सफाई नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि नाले की सफाई के लिए इस सप्ताह में दो बार लिखित और मौखिक पालिका में शिकायत कर चुके हैं। जब शिकायत करके आते हैं तो आश्वासन मिल जाता है। समाधान हो जाएगा, लेकिन आज तक कोई नहीं आया।

स्थानीय निवासी महावीर ने बताया कि उन्होंने एक महीने में 15 से अधिक शिकायत पालिका में और सीएम पोर्टल पर कीं। निस्तारण फर्जी होकर आ गया। आपके नाले का पानी चालू हो गया। हकीकत में नाले की सफाई नहीं हुई। न पानी को चालू किया गया। इससे उनके घरों में पानी भर रहा है।

इस समस्या की शिकायत आई थी। इसके समाधान के लिए कर्मचारी से कह दिया गया है। बड़ा नाला है पूरा साफ होगा। जल्द इसका समाधान होगा। -ओमप्रकाश चौधरी, सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें