फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में ई पेमेंट की बताई खूबियां

Fri, 14 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ई पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रखर पैलेस में डीएम की अध्यक्षता में डिजिधन मेला लगाया गया। इसमें कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को डिजिटल पेमेंट की जानकारी दी। उन्हें बताया कि कैसे वे अपने बैंकिंग कार्य के अलावा पानी, बिजली के बिल भी ई पेमेंट से कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा विभागों मेें भ्रष्टाचार को खत्म करना है। इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग ई पेमेंट की सुविधा अपनाएं। डीएम संदीप कौर ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक लोगों को ई पेमेंट की जानकारी दें। मेले में पिछड़ा वर्ग, बिजली विभाग, उद्यान विभाग, कृ षि विभाग सहित दर्जनों विभागों ने स्टाल लगाए। इस अवसर पर एडीएम राकेश सिंह, सीडिओ एसपी सिंह, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं की दी जानकारी
कोंच। तहसील सभागार में डिजिधन मेला लगाया गया। इसमें तमाम विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने एसडीएम मोईन उल इस्लाम के साथ जाकर विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। नगर पालिका के अनुराग गुप्ता, अग्निवेश दुबे, नीरज दुबे आदि ने ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने व पेंशन आदि के बाबत जानकारी दी। दूरसंचार निगम के एसडीओ वेदप्रकाश पटेल, दीपेश, मोहम्मद हारुन, गौरीशंकर ने अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। आपूर्ति विभाग के स्टाल पर एआरओ अखिलेश कुमार सरोज ने खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी। माधौगढ़ संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में मेले का आयोजन हुआ। उद्घाटन एसडीएम शीतला प्रसाद व विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। इस मौकेे पर विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें