फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पचनद धाम पर 14 से मेला, 15 को स्नान

Sun, 27 Oct 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारियां को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। पंचनद धाम पर लगने वाले कार्तिक स्नान मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पचनद धाम बाबा साहब मंदिर पर एसडीएम सुरेश कुमार ने प्रबंध समिति के साथ बैठक की। पचनद धाम पर 14 नवंबर से मेले की शुरूआत होगी, जिसमें कई प्रदेशों से दुकानदार आते हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान करने के लिए आते हैं।
जगम्मनपुर कंजौसा में मध्य प्रदेश, राजस्थान की सीमा पर पांच नदियों के संगम पर बने बाबा साहेब के मंदिर के पास हर साल कार्तिक स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। यहां सिंध, कुंवारी, पहूज, चंबल और यमुना नदियों का संगम है। पांच नदियों के संगम होने की वजह से इस स्थान को पचनद के नाम से जाना जाता है। कार्तिक मास में स्नानदान व पूजा अर्चना करने का यहां विशेष महत्व है। पचनद संगम में स्नान करने के बाद दीपदान व महाआरती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां स्नान करने से तमाम तरह की व्याधियों से छुटकारा मिलता है। 15 नवंबर पूर्णिमा को यहां प्रथम स्नान होगा। यहां पर मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई प्रदेशों से लोग स्नान करने आते हैं। जिससे हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग स्नान कर बाबा साहेब के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। बैठक में थानाध्यक्ष संजीव कटियार, जगम्मनपुर चौकी प्रभारी अनुज पवार, बीडीओ प्रशांत कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप राजपूत, ईओ रामानंद यादव, प्रबंध समिति से महामंत्री अंजनी कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामऔतार तिवारी, महंत सुमेरवन, जगदीश सिंह सेंगर, रामलखन औदिच्य, मनोज सेंगर, राममोहन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें