फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतहाशा गर्मी हुई जानलेवा, दो दिन में 12 की मौत

Wed, 19 Jun 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी ने इस बार कई दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। आसमान से बरसती आग ने लोगों की जानें लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लू और गर्मी का शिकार हुए लोग दम तोड़ रहे हैं। सोमवार व मंगलवार मात्र दो दिन में हुई 12 मौतें यह बताने के लिए काफी हैं कि गर्मी अब जानलेवा हो चुकी है। वहीं, जिला प्रशासन के आंकड़ों में लू से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। उधर, सीएमओ कार्यालय में महामारी विशेषज्ञ (एपीडेमोलॉजिस्ट) महेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक जिले में किसी की भी लू लगने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को भी गर्मी अपना कहर बरपाती रही। कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी राधे (45) खेत पर गए थे। वहां उन्हें लू लग गई। परिजन सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई घनश्याम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, गांव का ही राहुल (28) भी खेत पर गया था। जहां गर्मी लगने से उसकी मौत हो गई।

इसके साथ ही एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी ट्रक चालक हरी सिंह (40) की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही कुठौंद के माधौगढ़ रोड पर अन्नू (36) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है। वह पानी पूरी का धंधा करते थे। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात 9 बजे मलकपुरा गांव के नजदीक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 60 वर्षीय वृद्ध पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है। कि अधिक गर्मी या लू से इसकी मौत हुई है। वहीं, मंगलवार को ही कालपी के हीरापुर निवासी दिव्यांग चंदू उर्फ चंदन (45) की गर्मी व लू की वजह से मौत हो गई ।
विज्ञापन

सोमवार को जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी परशुराम वर्मा (45), रेलवे स्टेशन पर 70 वर्षीय बुजुर्ग, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी विजय (40), नदीगांव निवासी रामकुमार (40), जालौन क्षेत्र में मोंठ निवासी जितेंद्र पहारिया (35) व नदीगांव के मोहल्ला शीशनगर निवासी मठू उर्फ श्याम (70) की परिजनों ने बताया कि गर्मी व लू लगने से मौत हो गई थी।
जिला अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त के मरीज
जिला अस्पताल में रजनी (55) टीकर, रामश्री (65) ऐर, शबाना (36) निवासी बल्लभनगर, चतुरा (50) बिनौरा, मनोरम (55) पटेलनगर, दुर्गाप्रसाद (80) कोंच, जयहिंद (24) रामनगर, मोहित (25) बघौरा, मूलचंद्र (43) उमरारखेरा, वहीद (26) श्यामनगर, आसिफ (20) बल्लभनगर, राजू (50) गांधीनगर, वंश (7) पटेलनगर, हर्षित (7) राजेंद्रनगर, कान्हा (2) निवासी आटा को उल्टी-दस्त होने पर भर्ती कराया गया। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को धूप से बचाव करना चाहिए। सुबह से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और तेज शाम तक तपिश जारी रहती है। ऐसे में बचाव ही एक उपाय है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।


इनसेट
तारीख अधिकतम तापमान ओपीडी में आए मरीज
12 जून 44 1293
13 जून 45 1083
14 जून 45 1354
15 जून 44 1039
16 जून 44 124
17 जून 45 557
18 जून 46.2 1344
महिला अस्पताल में पानी की समस्या
उरई। भीषण गर्मी में सरकारी व्यवस्थाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। कई जगह लगे वाटर कूलर या तो बंद पड़े है या फिर गर्म पानी दे रहे हैं। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पानी की समस्या रही। वाटर कूलर भी पानी नहीं दे रहे थे। शिकायत पर सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने कहा कि ठेकेदार काम कर रहा है। इससे समस्या हो रही है। जल्द समस्या दूर कराई जा रही है। (संवाद)



यात्रियों की भीड़ से पानी नहीं ठंडा कर पा रहे वाटर कूलर
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर भी यात्रियों की प्यास नहीं बुझा पा रहे है। वाटर कूलर तो लगे हैं, लेकिन उनकी क्षमता कम होने के कारण यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ट्रेन आने पर यात्रियों की भीड़ इतनी हो जाती है कि वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे पाते है। स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि वाटर कूलर को पानी ठंडा करने के लिए वक्त चाहिए लेकिन भीड़ के कारण वाटर कूलर ठंडे नहीं हो पा रहे हैं। (संवाद)


वाटर कूलर और मटकों में पानी नहीं
उरई। शहर में लगे कई वाटर कूलर खराब हो गए है। कई जगह मटके भी रखे हुए है। लेकिन इनमें पानी न होने के कारण राहगीर परेशान होते हैं। राठ रोड पर जहां मजदूरों की भीड़ लगती है, वहां पर भी ठंडे पानी की समस्या है। बाजार में भी वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे पाए। वहीं ,लाख प्रयासों के बावजूद भी अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें